फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   University converted OBC seats into general seats

गढ़वाल विवि ने ओबीसी सीटों को सामान्य सीटों में बदला

Tue, 23 Mar 2021 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
University converted OBC seats into general seats
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पीजी (स्नातकोत्तर) कक्षाओं में रिक्त ओबीसी सीटों को सामान्य सीटों में बदल दिया है। इन सीटों पर 25 से 27 मार्च तक प्रवेश होगा। इस संबंध में विवि ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने बताया कि एमकॉम/एमएससी/एमएम/एलएलएम के प्रथम सेमेस्टर में ओबीसी की सीट रिक्त रह गई थी। कुलपति के अनुमोदन के उपरांत इन सीटों को सामान्य सीट में परिवर्तित किया गया है। 25 से 27 मार्च तक इन सीटों पर प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि इन सीटों पर ऐसे छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जिन्होंने पीजी मेें प्रवेश के लिए नामांकन कराया था, लेकिन उनका प्रवेश नहीं हो पाया था। मेरिट के अनुसार अर्ह होने पर संबंधित छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। उक्त छात्रों का प्रवेश ऑनलाइन होगा। इसके अलावा वह छात्र भी प्रवेश ले सकेंगे, जिनकी कोविड-19 की वजह से मुख्य परीक्षा छूट गई थी और अब उनका परीक्षाफल घोषित हुआ हो। लेकिन ऐसे छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। संबंधित छात्र डीन/एचओडी से प्रवेश फार्म अग्रसारित कर डाटा प्रोसेसिंग सेंटर मेें जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed