फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Under the pressure of the Chemist Association, the District Industry Trade Association withdrew

कैमिस्ट एसोसिएशन के दबाव में पीछे हटा जिला उद्योग व्यापार संघ

Sat, 09 Jul 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Under the pressure of the Chemist Association, the District Industry Trade Association withdrew
केमिस्ट एसोसिएशन के दबाव में जिला उद्योग व्यापार संघ नशीली दवाओं को बेचने की शिकायत से पीछे हट गया है। संगठन ने लिखित माफीनामा देते हुए कहा कि दवाओं की गलत जानकारी और गलतीफहमी की वजह से उन्होंने शिकायत की।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला उद्योग व्यापार संघ ने राज्य औषधि नियंत्रक को ज्ञापन भेजते हुए क्षेत्र के कतिपय मेडिकल स्टोर संचालकों पर डॉक्टरों के पर्चे के बिना नशीली दवा बेचने का आरोप लगाया था। संघ की शिकायत से केमिस्ट एसोसिएशन का पारा चढ़ गया। एसोसिएशन ने शुक्रवार देर शाम आपातकालीन बैठक बुलाते हुए संघ के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी और मीडिया प्रभारी दिनेश पंवार को बुलाया। जहां दोनों पदाधिकारियों ने माफी मांग ली।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश नौटियाल ने कहा कि यदि किसी व्यक्तिगत केमिस्ट से शिकायत थी या उस पर संदेह था तो पहले मसले को एसोसिएशन के सामने रखा जाता और शिकायत सही पाने पर एसोसिएशन खुद ही संबंधित केमिस्ट को निष्कासित करते हुुए नियमानुसार कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, व्यापार संघ अध्यक्ष कंडारी का कहना है कि उनका मकसद किसी को बदनाम करने का नहीं था लेकिन कुछ विक्रेता नशीली दवा बेच रहे हैं। इसी प्रकरण की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed