फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ukrant workers burnt the effigy of the government

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Wed, 04 Aug 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Ukrant workers burnt the effigy of the government
श्रीनगर गोला पार्क में सरकार का पुतला फूंकते उक्रांद के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंककर भू-कानून और मूल निवास के मुद्दे पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के गोला पार्क में एकत्रित उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी उमेश खंडूडी को देहरादून में आमरण अनशन करने से रोका गया। साथ ही सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें बलपूर्वक उठाया गया जबकि श्रीनगर में उक्रांद के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला की शांतिपूर्ण जन संपर्क रैली को रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह बौखला गई है। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भू-कानून और मूल निवास प्रमाणपत्र वर्ष 1950 पर विचार न किए जाने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अनूप सिंह बिष्ट, गौरव सिलोड़ी, चंद्रमोहन सिंह चौहान, हरीश, प्रेम कोठारी, विक्की भंडारी, मुकेश राणा, दुर्गेश, सुनील, विनोद शैली, विवेक, शक्ति, नवदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed