फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two youths arrested for threatening

धमकी देने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for threatening
कोतवाली पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने कोतवाली निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं विहिप ने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में बीते बृहस्पतिवार को पौड़ी निवासी विकास चौहान ने शहर के ही दो युवाओं प्रतीक बिष्ट व साहिब खान के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि दोनों युवाओं ने फोन पर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होेंने शहर में भीख मांग रहे एक समुदाय के दिव्यांग युवक का वीडियो बनाया था। इससे उक्त दोनों युुवक नाराज थे। विकास की शिकायत पर पुलिस ने प्रतीक व साहिब खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर लिया। मामले में युवा कांग्रेस गिरफ्तार युवाओं के पक्ष में खड़ी हो गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी पी. रेणुका से वार्ता कर पुलिस पर मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिला सचिव ऋषभ पंवार का कहना है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष को सुने बिना ही कार्रवाई की है। वहीं एसएसपी पी. रेणुका देवी का कहना है कि कोतवाली निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। विहिप के जिला महामंत्री मातंग मलासी का कहना है कि पहले भी पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया है कि बार-बार किसी धर्म विशेष के दिव्यांग लोग ही पहाड़ी क्षेत्रों में भिक्षावृत्ति के लिए इतनी पड़ी संख्या में क्याें आते हैं। कोरोना के बीच भी इन दिव्यांगों का आना-जाना लगातार बना हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। कोतवाली पौड़ी के एसएसआई महेश रावत ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed