फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   .Two employees arrested for stealing money and cards from the purse of the trainee doctor

...प्रशिक्षु डॉक्टर के पर्स से रुपये और कार्ड चुराने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
.Two employees arrested for stealing money and cards from the purse of the trainee doctor
मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर के पर्स से रुपये और एटीएम कार्ड चुराने के आरोप में दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर शिवांगी जोशी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 31 मई की रात उसकी ड्यूटी टीबी एवं चेस्ट वार्ड में थी। रात लगभग साढ़े 12 बजे वह इमरजेंसी वार्ड में गई थी। डेढ़ बजे टीबी एवं चेस्ट वार्ड में लौटने पर उसके बैग की चेन खुली हुई थी। बैग से 800 रुपये और एटीएम कार्ड गायब था।
विज्ञापन

उसे वार्ड में काम करने वाले नर्सिंग अफसर कृष्ण कुमार (अलवर राजस्थान) और कक्ष सेवक गोपाल (तुनेटा रुद्रप्रयाग) पर शक हुआ, जिस पर उसने अपने साथियों के साथ दोनों की तलाशी ली। दोनों से चुराए गए रुपये और कार्ड बरामद हो गए। इसके बाद स्टाफ दोनों को पुलिस चौकी श्रीकोट में ले आया। शिकायत के आधार पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि प्रशिक्षु डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज श्रीकोट ओम प्रकाश को सौंपी गई है।

- प्रशिक्षु डॉक्टर ने लिखित में शिकायत दी है कि नर्सिंग अफसर (संविदा) कृष्ण कुमार और कक्ष सेवक (दैनिक वेतनभोगी) गोपाल ने ड्यूटी के दौरान उनके रुपये और अन्य सामग्री चुराई है। दोनों कर्मचारी शराब के नशे में भी थे। यह गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए दोनों को जांच होने तक निलंबित कर दिया गया है। -प्रो. सीएम रावत, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed