{"_id":"5d376c3f8ebc3e6cab1f6c38","slug":"two-arrest-with-old-currecy-of-25-lacks-shrinagar-news-jmu189957457","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में पुरानी करन्सी को बदलने का चल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में पुरानी करन्सी को बदलने का चल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। 25 लाख की पुरानी करंसी के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी एसपी रैंक का रिटायर पुलिस अधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक श्रीनगर में पुरानी करंसी को बदलने का खेल चल रहा है। इसमें बड़ा गिरोह शामिल हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। कुछ बैंक कर्मचारी भी लपेटे में आ सकते हैं।
श्रीनगर के एसएसपी डॉ. हसीब मुगल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राजबाग पुलिस ने सोमवार को एक नाके पर बोगुंड कुलगाम के मोहम्मद इकबाल डार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तीन लाख की पुरानी करंसी बरामद की गई। बाद में एसडीपीओ सदर शबीर खान की देखरेख में मामले की जांच के लिए एसएचओ राजबाग परवेज अहमद की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में इकबाल की निशानदेही पर जवाहर नगर इलाके में स्थित गुलाम अहमद के घर से 22 लाख की पुरानी करंसी और बरामद की गई। एसएसपी ने बताया कि इससे यह पता चल रहा है कि एक बहुत बड़ा ‘नेक्सस’ चल रहा है जो पुरानी करंसी को शायद बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर बदलवा रहा है। हालांकि अभी इन आरोपियों के बैंक से तार जुड़े होने का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन इस दिशा में जांच की जा रही है।