फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Truck fell into Ganga in Devprayag, three injured

देवप्रयाग में ट्रक गंगा में गिरा, तीन घायल

Tue, 27 Jul 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into Ganga in Devprayag, three injured
ऋषिकेश - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में देवप्रयाग पौडी तिराहे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के घायलों - फोटो : SHRINAGAR
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पौड़ी तिराहे के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। ट्रक सवार नंदप्रयाग से नजीबाबाद सब्जी लेने जा रहे थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया। वहां चालक व एक अन्य की हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक गंगा नदी में समा गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब सवा एक बजे बाजार से आधा किमी दूर पौड़ी तिराहे के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई मेें गिर गया। पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड आलोक कुमार की सूचना पर थाना प्रभारी महिपाल सिह रावत आपदा प्रबंधन टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घने अंधेरे, बारिश और कोहरे में पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल आई। बचाव दल ने किसी तरह खाई से एक घायल को निकाला। घायल ने दो और लोगों के ट्रक में होने की बात कही। इसपर पुलिस ने रेस्क्यू में तेजी लाते हुए उनकी तलाश की। बचाव दल को गंगा किनारे दो और लोग मिल गए। सिर और हाथ-पांव में चोटें होने की वजह से उनकी हालात गंभीर थी। थाना प्रभारी रावत ने बताया कि ट्रक चालक प्रताप सिंह निवासी उसतोली घाट (चमोली) और नारायणदीप निवासी डाट काली, हवेली हरिद्वार की हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। ऋषिपाल निवासी महावतपुर, थाना नजीबाबाद का उपचार सीएचसी देवप्रयाग में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed