फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three schools in the leopard-affected area will reopen on Monday.

फॉलोअप : गुलदार प्रभावित क्षेत्र के तीन स्कूल सोमवार को खुलेंगे

Fri, 13 Mar 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 13 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Three schools in the leopard-affected area will reopen on Monday.
पौड़ी। मुख्यालय से सटे घुड़दौड़ी क्षेत्र के बलमणा गांव में आदमखोर गुलदार की दहशत बरकरार है। इसके चलते कोट ब्लॉक के तीन स्कूल अब सोमवार को खुलेंगे। बीईओ ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं गांव के आस पास वन विभाग की टीम ने 15 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। साथ ही 15 से 20 वन कर्मियों का गश्ती दल भी तैनात किया है।
विज्ञापन

बीते 10 मार्च को बलमणा गांव में शाम करीब छह बजे घर लौट रहे प्रकाश (47) को गुलदार ने मार डाला था। ग्राम प्रधान सपना पंवार ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को खड़ेत और बलमणा में गुलदार दिखाई दिया था। क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनीं हुई है। वहीं बीईओ कोट भारती गैरोला ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय जामलाखाल और प्राथमिक विद्यालय दालमी में शनिवार को भी अवकाश घोषित किया गया है। बताया कि बीते 12 मार्च से स्कूल बंद हैं। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार फिलहाल कैमरा ट्रैप में दिखाई नहीं दे रहा है। टीमें दिन रात गश्त कर रही हैं। साथ ही बलमणा, नौल तोक और पोखरी गांव के आस पास 15 कैमरे और छह पिंजरे भी लगाए हैं। जबकि गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए नरेंद्र नगर डिविजन से शूटर भीम सिंह और रुद्रप्रयाग डिविजन से शूटर बलदेव सिंह को गांव में तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से आदमखोर को पकड़ने के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed