{"_id":"5e33048f8ebc3e99ec68f7e1","slug":"three-days-ultimatum-to-31-workers-of-dugadda-block-pauri-news-drn3344614200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा ब्लाक की 31 कार्यकर्ताओं को तीन दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा ब्लाक की 31 कार्यकर्ताओं को तीन दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड दुगड्डा में 31 कार्यकर्ताओं को तैनाती स्थल पर पदभार संभालने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों और मिनी केंद्रों में नोटिस चस्पा कर तीन दिन के भीतर ड्यूटी पर नहीं लौटने पर सेवा समाप्त किए जाने की चेतावनी दी है। डीपीओ ने जिले के समस्त सीडीपीओ को कार्य बहिष्कार पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद के विकासखंड दुगड्डा में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग ने 31 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए। इनमें 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 14 सहायिकाएं शामिल हैं। विभाग के कर्मचारियों ने नोटिस आंगनबाड़ी व मिनी केंद्रों में चस्पा भी कर दिए हैं। विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी इससे पहले कार्य बहिष्कार पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो नोटिस दे चुके हैं, जिसके बाद 40 से अधिक कार्यकर्ता सेवा में लौट चुकी हैं, जबकि अभी भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार पर ही डटी हैं। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुगड्डा ब्लाक की 31 कार्यकर्ताओं को केंद्रों में चस्पा नोटिस के माध्यम से तीन दिन का समय दिया गया है। नोटिस में दिए गए समय पर कार्यकर्ताओं ने तैनाती स्थल पर पदभार नहीं संभाला तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
जिले में सेवा में लौट चुकी हैं 104 कार्यकर्ता
पौड़ी। जिले में कार्य बहिष्कार पर गई 104 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा में लौट गई हैं। खिर्सू, जयहरीखाल, दुगड्डा, एकेश्वर सहित अन्य विकासखंडों में धीरे-धीरे कार्यकर्ता सेवा में लौट आई हैं। इनमें 48 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 47 सहायिका व 9 मिनी कार्यकर्ता शामिल हैं।