फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There should be a high level investigation into the allegations of commission taking against the MLA: Congress

विधायक पर कमिशनखोरी के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच हो : कांग्रेस

Wed, 29 Jan 2025 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
There should be a high level investigation into the allegations of commission taking against the MLA: Congress

विज्ञापन
पौड़ी। कांग्रेस ने मुख्यालय में भाजपा के भीतर हो रहे आरोप-प्रत्यारोप पर चुटकी ली है। कहा कि भाजपा के विधायक कमिशनखोरी में लिप्त हैं। इसका आरोप भाजपा की जिलाध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी सुषमा रावत ने चुनाव में करारी हार के बाद अपनी ही पार्टी के पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी पर लगाए हैं।

पार्टी जिला कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी अपने ही विधायक पर विकास कार्यों के बदले 22 फीसदी कमिशनखोरी का आरोप लगा रहे हैं। जो कि गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस ने विधायक पर लगाए गए कमिशनखोरी के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से खानपुर के विधायक व पूर्व विधायक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाए जाने की भी मांग की है। चेतावनी दी कि इन मामलों पर सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भरत रावत, कुलदीप रावत, यशोदा नेगी, वीर प्रताप सिंह और श्रीकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed