फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The work of Hindolakhal Drinking Water Scheme Part-2 will be done from 45 and a half crores

साढ़े 45 करोड़ से होगा हिंडोलाखाल पेयजल योजना पार्ट-2 का काम

Fri, 10 Dec 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The work of Hindolakhal Drinking Water Scheme Part-2 will be done from 45 and a half crores
बागवान-हिंडोलाखाल पंपिंग पेयजल योजना पार्ट टू के निर्माण के लिए पेयजल विभाग की राज्य स्तरीय संचालन समिति (एसएलएससी) ने लगभग साढ़े 45 करोड़ की स्वीकृति दी है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत इस योजना से चंद्रबदनी क्षेत्र सहित करीब 95 गांवों की पेयजल समस्या का समाधान होगा। योजना की स्वीकृति के संबंध में प्रदेश के पेयजल मंत्री विशल सिंह चुफाल ने विधायक विनोद कंडारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

वर्ष 1982-83 में बागवान में अलकनंदा नदी से हिंडोलाखाल पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। लगभग 40 साल पुरानी यह योजना ग्रामीणों की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रही है। इसे देखते हुए जल निगम ने लगभग दो साल पूर्व 20 करोड़ की लागत से उक्त योजना का पुनरोद्धार किया गया। इसके तहत नए पंप लगाने के साथ ही फिल्टर टैंक एवं मुख्य टैंक से गांव के टैंकों तक पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने पेयजल निगम से पंपिंग योजना के पूर्ण सुधारीकरण के लिए जल निगम को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। कंडारी ने बताया कि हिंडोखाल पंपिंग पेयजल योजना के पार्ट-2 के लिए एसएलएससी ने 45 करोड़ 51 लाख 45 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। पेयजल निगम देवप्रयाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि योजना के अंतर्गत चंद्रबदनी में पार्किंग से लगभग डेढ़ सौ मीटर ऊपर और मंदिर से कुछ नीचे टैंक का निर्माण किया जाएगा। इससे चंद्रबदनी क्षेत्र सहित कांडीखाल क्षेत्र के क्वीली गांव तक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed