{"_id":"696640dab4e1ed7a2e0a8e7a","slug":"the-womens-group-gave-a-colorful-performance-leaving-the-audience-mesmerized-pauri-news-c-51-1-pri1001-112834-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिला मंगल दल ने दी रंगारंग प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिला मंगल दल ने दी रंगारंग प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
Tue, 13 Jan 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 13 Jan 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
जनता इंटर काॅलेज परसुंडाखाल में हुआ मकरैण मेला
पौड़ी। जनता इंटर काॅलेज परसुंडाखाल में आयोजित तीन दिवसीय मकरैण मेले के दूसरे दिन मंगलवार को महिला मंगल दल की थड़िया, चौफला और मांगल गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मकरैण मेला समिति ट्रस्ट पैडुलस्यूं की ओर से आयोजित मेले के दूसरे दिन का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने मेला आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में महिला मंगल दल के साथ ही गायिका प्रीति कोहली व संस्कृति विभाग की टीम ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने मंदिर परिसर में समलौंण पौधा रोपित किया। समिति अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि बुधवार को महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्राम रछुली और रैदुल के बीच खेला जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, समलौंण संस्था की राज्य संयोजिका सावित्री ममगाईं, जिला संयोजक पवन पटवाल, कुलदीप गुसाईं आदि मौजूद रहे।