फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The winners were awarded at the conclusion of the annual function of the medical college.

Pauri News: मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव के समापन पर विजेताओं को किया पुरस्कृत

Thu, 09 Oct 2025 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The winners were awarded at the conclusion of the annual function of the medical college.
श्रीनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘जील-2025’ के समापन समारोह में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर कोई न कोई नैसर्गिक प्रतिभा होती है, जो उसे विशिष्ट बनाती है। जब कोई मरीज आपके पास आता है तो वह केवल व्यक्ति नहीं, उसका पूरा परिवार आप पर विश्वास लेकर आता है। उस क्षण में आपकी जिम्मेदारी अत्यंत बड़ी होती है। आपका समर्पण और आपकी ईमानदारी ही आपकी असली प्रतिष्ठा है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में जो भी कार्य मिले, उसे शत-प्रतिशत ईमानदारी और समर्पण से करें। आप देवभूमि में हैं, इसलिए यह मानकर चलिए कि आपकी चिंता स्वयं देव करते हैं। यदि आप धन को ही जीवन का केंद्र नहीं बनने देंगे तो आपका मार्ग शुभ और सफलता से भरा रहेगा। समारोह के अंत में उन्होंने सभी विजेताओं छात्रों को ट्राॅफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचने पर गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह का आभार प्रकट किया। इस मौके पर गढ़वाल विवि के डीन रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन प्रो. मोहन पंवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत, डॉ. दीपा हटवाल सहित संकाय सदस्य और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------
पुष्कर बने मिस्टर जील और यशिका बनीं मिस जील 2025

राजकीय मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस छात्रों का बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव पर आयोजित मिस्टर एंड मिस जील प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुष्कर रावत मिस्टर जील और यशिका जैन मिस जील के खिताब से नवाजे गए। स्टार ऑफ द नाइट वंश सैनी चुने गए। सर्वश्रेष्ठ परिधान में मोहित पाल और तनिशा डंगवाल ने बाजी मारी। सर्वश्रेष्ठ रैंप वॉक में कृष्णा असवाल और नव्या तनवर विजेता रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

संकल्प खैतवाल के गीतों ने जमाया रंग

वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव पर स्टार नाइट का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मशहूर गायक संकल्प खैतवाल ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर रंग जमाया। उन्होंने “दैणा होया”, “माठु माठु”, “कबीरा”, “इलाही”, “सैयारा”, “ऐंवी ऐंवी”, “सौदा खरा खरा” जैसे लोकप्रिय गीतों से भावी डाक्टरों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपा हटवाल ने उत्सव की सफलता के लिए सभी सहयोगियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नवज्योति बोरा, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. नियति एरेन, डॉ. जय कुमार, डॉ. पवन भट्ट, डा. मोहित सैनी, डॉ. पार्थ दत्ता, डॉ. शिबा, डॉ. अरुण गोयल, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. नेहा काकरान, डॉ मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

जारी-डा. श्रीकृष्ण उनियाल/मनोज

---


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed