{"_id":"69074d52b2a5c238bd0b6307","slug":"the-winners-of-various-competitions-were-honoured-pauri-news-c-51-1-pri1001-112000-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Sun, 02 Nov 2025 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के हिल्स इंटर नेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रैंबो का समापन हो गया है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग से बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। तकनीक के दौर में मोबाइल के सदुपयोग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य अनीता रावत ने सिक्स पॉकेट सिंड्रोम की जानकारी दी। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने श्रीराम स्तुति, हैंड क्लेप नृत्य, बंगाली नृत्य, आओ ट्वीस्ट करें, डांडिया नृत्य, पंजाबी नृत्य, सालसा नृत्य, सेप ऑफ यू, गढ़वाली लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रिसा, कनिका व संचिता, न्यूट्रिंग ग्रीन प्रतियोगिता में प्रणव, जीवा गुसांई, अदिति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में न्यूट्रिंग ग्रीन में अभिनव बिष्ट प्रथम, विधान द्वितीय व आराध्या नेगी तृतीय रही। पोस्टर सीनियर वर्ग में शिवांग असवाल ने प्रथम, अनंता द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक चारु चंद रावत, प्रधानाचार्य रचना सेमवाल, रोहिणी थपलियाल, पुष्पा रावत, संगीता रावत, विद्या रावत आदि मौजूद रहे।