{"_id":"5ff0ad768ebc3e40fd314d8a","slug":"the-way-to-conduct-classes-in-nursing-college-became-easy-pauri-news-drn3665119143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग कालेज में कक्षाओं के संचालन की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग कालेज में कक्षाओं के संचालन की राह हुई आसान
विज्ञापन
राजकीय नर्सिंग कालेज में पहले शैक्षणिक सत्र के लिए बीएससी नर्सिंग की कक्षाओं के संचालन की राह आसान हो गई है। कालेज में अभी तक कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने कालेज प्रशासन की मांग पर सेंटर के शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी से नए स्थान पर कोविड केयर सेंटर का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं कालेज प्रशासन का कहना है कि कालेज के सैनिटाइजेशन व टूटफूट की मरम्मत के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर डोभ-श्रीकोट के समीप जिले का नर्सिंग कालेज बनकर तैयार हो चुका है। कालेज में प्रवेश के लिए स्टेट नर्सिंग कालेज देहरादून में प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया हो चुकी है। द्वितीय चरण के प्रवेश का परिणाम आना बाकी है, लेकिन अभी तक कालेज परिसर में कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा था, जिसे कालेज प्रशासन की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने शिफ्ट कर दिया है। डीडीसी प्रभारी व एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है। ऐसे में विभाग ने कंडोलिया स्थित नगर पालिका के सामुदायिक भवन में नए कोविड केयर सेंटर में शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। कालेज की प्राचार्य मनीषा ध्यानी ने कहा कि टूट-फूट की मरम्मत के बाद ही कालेज शुरू किया जाएगा। स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। कालेज में जल्द ही कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
अभी 51 सीटों पर हुए प्रवेश
पौड़ी। नर्सिंग कालेज पौड़ी में बीएससी नर्सिंग की 51 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें स्वीकृत हैं। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का परिणाम आना अभी बाकी है। इसके बाद ही शेष 9 सीटों पर स्थिति साफ हो पाएगी।