{"_id":"6af205658eb63695ce041d1d","slug":"the-voice-of-public-outrage-echoed-in-gola-park-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-1109264-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गोला पार्क में गूंजी जन आक्रोश की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गोला पार्क में गूंजी जन आक्रोश की आवाज
Mon, 09 Nov 2026 11:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 साल पूरे होने पर नागरिक मंच की ओर से सोमवार को गोला पार्क में जन आक्रोश सभा आयोजित की गई। सभा में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर वक्ताओं ने आवाज उठाई। इस दौरान जनगीतों और नारों के माध्यम से राज्य की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए जनसरोकारों से जुड़े सवाल उठाए गए। सभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, भर्ती घोटाले और पेपर लीक, मूल निवास एवं भू-कानून 1950, जोशीमठ-चमोली आपदा और विस्थापन, मानव-वन्यजीव संघर्ष, पलायन एवं बेरोजगारी, पुलिसिया कार्रवाई और प्रशासनिक भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 26 साल बाद भी पहाड़ के बुनियादी सवालों का समाधान नहीं हो पाया है। रोजगार के अभाव में युवा पलायन कर रहे हैं और गांव खाली होते जा रहे हैं।इस दौरान जनगीतों की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाए गए। सभा में राज्य आंदोलनकारी मुकेश सेमवाल, प्रेमदत्त नौटियाल, सुखदेव पंत के साथ अनिल दत्त तिवाड़ी, मोनिका, अर्चिता और तन्मय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन