{"_id":"670ab9ee08bb053cd502892a","slug":"the-staging-of-laxman-shakti-and-hanuman-bringing-draunagiri-mountain-thrilled-pauri-news-c-5-1-gkp1010-523538-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लक्ष्मण शक्ति व हनुमान का द्रौणागिरी पर्वत लाने के मंचन ने किया रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लक्ष्मण शक्ति व हनुमान का द्रौणागिरी पर्वत लाने के मंचन ने किया रोमांचित
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी की ऐतिहासिक रामलीला मंचन के 9वें दिन लक्ष्मण शक्ति व हनुमान के द्रौणागिरी पर्वत लाने का मंचन दर्शकों को रोमांचित कर गया। यहां लक्ष्मण मेघनाद युद्ध के दौरान मेघनाद द्वारा माया का उपयोग कर लक्ष्मण पर बाण चलाना आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान मेघनाद का बाण आकाश मार्ग से आकर लक्ष्मण पर लगना और आकाश मार्ग से हनुमान का संजीवनी लेने जाना और द्रौणागिरी पर्वत लाने का मंचन दर्शकों में रोमांच भर गया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेविका व आह्वाहन संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने किया। अतिथियों ने श्रीराम की आरती की। मंचन की शुरुआत हनुमान की आरती हे दुख भंजन पर पावनी बहुगुणा व आरुषि रावत के भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई। लीला में राम-हनुमान वार्ता, सेतुबंध रामेश्वर निर्माण, राम-समुद्र संवाद, मंदोदरी-रावण संवाद, रावण-विभीषण संवाद, राम द्वारा विभीषण का राजतिलक, अंगद रावण संवाद, मेघनाद लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, सुषेन वैद्य का आना, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, लक्ष्मण का मूर्छा टूटना पर मंचन संपन्न हुआ।