फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The killer was sent to jail in judicial custody

हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Tue, 02 Nov 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
The killer was sent to jail in judicial custody
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत थाती डागर में ग्राम प्रहरी की हत्या के आरोपी युवक को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या मेें इस्तेमाल फूंकनी को घटनास्थल से कुछ दूर बरामद कर लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम थाती डागर गांव में परचून और खाने की दुकान चलाने वाले धर्म सिंह नेगी (61) पुत्र मतवल सिंह की हत्या हो गई थी। धर्म सिंह ग्राम प्रहरी भी था। मृतक के भाई जीत सिंह ने पुलिस को गांव के ही युवक रमेश लाल पुत्र बुद्धिलाल के खिलाफ तहरीर दी थी। जीत सिंह के अनुसार जब वह एक नवंबर की शाम घर लौटा, तो उसका भाई मृत पड़ा था। धर्म सिंह की पत्नी मकानी देवी ने बताया कि रमेश और उसके पति दोपहर से दुकान में बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी किसी बात को लेकर बहस भी हो रही थी। वह उनको बहस न करने और शराब पीने के लिए मना करके घर चली गई। वहीं स्कूल से लौट रहे एक छात्र ने भी दोनों को हाथापाई करते देखा था। जीत सिंह ने आरोप लगाया कि रमेश ने भारी वस्तु से हमलाकर उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। इसी झगड़े में रमेश ने फूंकनी से धर्म सिंह के सिर में वार कर दिया। वार इतना तगड़ा था कि धर्म सिंह का सिर बीच से फट गया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूर फूंकनी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed