फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The head organization surrounded the subdivision office of the Electricity Department

प्रधान संगठन ने घेरा विद्युत विभाग का उपखंड कार्यालय

Mon, 23 Aug 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
The head organization surrounded the subdivision office of the Electricity Department
कीर्तिनगर विद्युत विभाग के कार्यालय बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते प्रधान संगठन के कार्यकर्ता? - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड कीर्तिनगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए प्रधान संगठन ने उपखंड कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने उपखंड अधिकारी का स्थानांतरण न करने और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर विभाग के खिलाफ तालाबंदी शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकसाल की अध्यक्षता में क्षेत्र के प्रधान विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय कीर्तिनगर पहुंचे। गुस्साए प्रधानों ने विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली के तार लटके हुए हुए हैं। हवा चलने पर आपस में टकरा जाते हैं जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। बारिश होने पर करंट फैलने का खतरा बना रहता है। कई बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं और कई गिरने वाले हैं। प्रधानों ने विभाग से नियमित मीटर रीडिंग की भी मांग की है। प्रधान संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन के भीतर उपखंड अधिकारी के स्थानांतरण और समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर 6 सितंबर से उपखंड कार्यालय में तालाबंदी शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रधान संगठन के संरक्षक बासुदेव भट्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह महर, प्रधान आशा भट्ट, विमला देवी, सरोजनी देवी, सरिता देवी, मनमोहन सिंह, कुंदन सिंह, राजीव जोशी, निशा, सुनील सेमवाल, संजय डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed