फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The government stands with the affected people at all times: CM

सरकार प्रभावितों के साथ हर समय खड़ी है : सीएम

Thu, 07 Aug 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The government stands with the affected people at all times: CM
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पौड़ी जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल पूछते हुए क्षति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावितों के आंसू पूछते हुए आश्वस्त किया कि सरकार हर समय उनके साथ है। उन्होंने जिलाधिकारी को आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी न होने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने हेलिकाॅप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित थराली क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ सीधे पौड़ी जिले के आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे। उन्होंने नौठा में बुरांसी के आपदा प्रभावित और अन्य ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुरांसी के पांच आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सैंजी गांव में पैदल ही क्षतिग्रस्त रास्ते से गुजरते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के घर जाकर उनसे मुलाकात कर आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित महिलाओं के आंसू पोछते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी खुद को अकेला न समझे और पूरा राज्य पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रभावितों के पुनर्वास एवं विस्थापन के कार्य त्वरित गति करने के निर्देश दिए। कहा कि अतिवृष्टि से हुई क्षति का आकलन करवाए जाने के साथ-साथ पहले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्परता से लोगों की मदद करे, जिससे जनजीवन सामान्य हो सके। वाडिया इंस्टीट्यूट को सर्वे करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल यूनिट्स नियमित रूप से भ्रमण करें, ताकि बीमार, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा विशेष रूप से प्रभावित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार समय से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुनर्वास के लिए समिति बनेगी

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि पुनर्वास के लिए एक समिति बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के दुकानों व मकानों को क्षति पहुंची है, उनके लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed