{"_id":"69de28e04366d3c085050e8b","slug":"the-drive-to-install-smart-meters-in-every-home-in-srinagar-has-once-again-gained-momentum-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-121867-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान फिर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान फिर तेज
Tue, 14 Apr 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
- विभाग की दो टूक कहा सभी के लिए मीटर लगवाना अनिवार्य
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में घरों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का रुका हुआ काम एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। ऊर्जा निगम ने इस अभियान को अब तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि भले ही कुछ उपभोक्ता अभी इसका विरोध कर रहे हों लेकिन आने वाले समय में सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगवाना पूरी तरह अनिवार्य होगा।
श्रीनगर विद्युत विभाग के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकोट क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। वहीं, श्रीनगर मुख्य शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कंसमर्दिनी, डाक बंगला, कमलेश्वर और ब्राह्मण मोहल्ला में करीब 500 स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। विभाग का लक्ष्य जल्द से जल्द पूरे नगर निगम क्षेत्र को स्मार्ट मीटर से कवर करना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता वर्तमान में स्मार्ट मीटर लगाने पर आपत्ति जता रहा है तो विभाग फिलहाल उनके यहां मीटर नहीं लगा रहा है। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार हर घर में स्मार्ट मीटर लगना अनिवार्य है। ऐसे में जो लोग अभी आनाकानी कर रहे हैं, उन्हें भी अंततः यह मीटर लगवाना ही पड़ेगा। विभाग जल्द ही सभी इलाकों में यह कार्य पूरा कर लेगा।