फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The distance from Devprayag to Pauri will be reduced by 15 km: MLA

देवप्रयाग से पौड़ी की दूरी 15 किमी हो जाएगी कम : विधायक

Tue, 06 Aug 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 06 Aug 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
The distance from Devprayag to Pauri will be reduced by 15 km: MLA
देवप्रयाग। देवप्रयाग सहित आसपास क्षेत्रों के लोगों को अब पौड़ी पहुंचने के लिए करीब 15 किमी कम दूरी नापनी पड़ेगी, जबकि दुगड्डा से सतपुली के बीच सात किमी सुरंग निर्माण से यातायात काफी सुगम हो जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान देवप्रयाग पहुंचे विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने यह बात कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जामलाखाल, बलमणा, कोलासू, विदाकोटी देवप्रयाग एवं ऐराड़ी, नाईं, लीई, धरी, पोखरी, कोठी देवप्रयाग तक सड़क निर्माण पूरा होने पर पौड़ी की दूरी देवप्रयाग से 43 से घटकर 28 किमी रह जाएगी। इससे ऋषिकेश, देहरादून, दिल्ली निवासी आसानी से पौड़ी पहुंच सकेंगे, जबकि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में रेलवे निर्माण से क्षतिग्रस्त देवप्रयाग पौड़ी मार्ग का 14 किमी व खंतूखाल, जनासू से बिलकेदार मार्ग का 12 किमी भाग पर पेंटिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं कुंडाधार, सबधरखाल मार्ग का आठ किमी व मरोड़ा, डाडा नागराजा मार्ग के साढ़े तीन किलोमीटर सड़क के डामरीकरण के लिए भी बजट मंजूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र को पीएमजीएसवाई के तहत सबसे अधिक 12 सड़कें मिली है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में बहुमंजिला पार्किंग, कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड, बीस हजार लीटर निशुल्क पेयजल आदि पर काम शुरु हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देवप्रयाग से सटे पौड़ी विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। विधायक ने स्व. आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा वर्ष 1946 में स्थापित नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण भी किया। इस कार्य में सभी का यहयोग जरूरी है। इस दौरान विधायक के साथ सीमा पोरी, लक्ष्मी नारायण ध्यानी, राजेश पंवार, दौलत केमनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed