फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The construction of the Legislative Assembly building in Dehradun is a conspiracy with the public: Tamta

देहरादून में विधान सभा भवन का निर्माण है जनता से षड़यंत्र: टम्टा

Wed, 13 Jul 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
The construction of the Legislative Assembly building in Dehradun is a conspiracy with the public: Tamta
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार देते हुए देहरादून में नए विधानसभा भवन निर्माण को जनता से षड्यंत्र बताया। पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। कहा कि जब प्रदेश की स्थायी राजधानी को लेकर सरकार का मत स्पष्ट नहीं है तो ऐसे में देहरादून में नया विधानसभा भवन का निर्माण जनता से षड्यंत्र ही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रस्तावित नए विधानसभा भवन को बनाए जाने के विरोध में कांग्रेसी बृहस्पतिवार को गैरसैंण में एक दिवसीय धरना देंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में राज्य स्तरीय धरना दिया जाएगा। कहा कि कांग्रेस हमेशा से गैरसैंण व जनपक्ष में रही है। गैरसैंण में एक विधानसभा भवन पहले से ही बना है। अब आर्थिक रूप से कमजोर प्रदेश में दूसरे विधानसभा भवन की जरूरत ही नहीं है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम रावत, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, नितिन बिष्ट, दीपक असवाल, मुकेश बिष्ट और मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed