फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The concept of green campus will be given shape

ग्रीन कैंपस की अवधारणा को दिया जाएगा मूर्त रूप

Tue, 18 Jan 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
The concept of green campus will be given shape
गढ़वाल केंद्रीय विवि के ग्रीन कैंपस और स्वस्थ शहर की अवधारणा को विश्वविद्यालय का हॉर्टीकल्चर इनिशिएटिव थू्र रेफोर्मिंग एक्टिविटी (चित्रा) प्रोग्राम के तहत बिड़ला परिसर के समीप वर्षों से बंजर पड़ी भूमि को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर के आसपास पौधरोपण कर जंगल विकसित करने के लिए जमीन की भारी कमी होने की वजह से अगर विवि का यह प्रयास सफल हुआ, तो आने वाले दिनों में नगर के पास भी करीब 10 हेक्टेयर भूमि में एक मिश्रित वन भी स्थापित हो सकेगा। जो कि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का पर्यावरण के प्रति लगाव एवं शहर के दृष्टिकोण से चिंतन का परिणाम है। इस बंजर भूमि पर औषधीय पादपों के रोपण के साथ ही कम ऊंचाई पर उगाई जा सकने वाली सेब, आडू, अनार कंधारी, नाशपाती, पुलम मेरिपोसा, रेड बीयूट, सेंटा रोजा, पेरसिमन व कीवी एलिसन आदि फलदार पौधों के रोपण की तैयारी की जा रही है। हैप्रेक के वैज्ञानिक डा. विजय कांत पुरोहित ने बताया कि भूमि में डा. यशवंत सिंह परमार नौनी, सोलन एवं विलासपुर हिमाचल प्रदेश के किसान हरीमन शर्मा की ओर से तैयार की गई कम ऊंचाई पर उगाई जाने वाली सेब की प्रजातियों हरमन 99, अन्ना, डोरसेट गोल्डन तथा गेली गाला का रोपण किया जाएगा। सेब की ये प्रजातियां कम ऊंचाई पर उगाने के लिए ही बनाई गई हैं, जो कि तीन वर्ष से फल देना शुरू कर देती हैं। यदि पौधरोपण का यह कार्यक्रम सफल रहता है, तो आसपास के लोग भी इन प्रजातियों की पौधों का रोपण कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed