{"_id":"6ad4c74ceec3da6063003b55","slug":"the-committee-built-the-55-foot-effigy-of-ravana-themselves-pauri-news-c-51-1-pri1001-116061-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 55 फीट के रावण के पुतले को कमेटी ने स्वयं बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 55 फीट के रावण के पुतले को कमेटी ने स्वयं बनाया
Sun, 18 Oct 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
15 से 20 दिन में तैयार होता है पुतला, वर्षों से चली आ रही परंपरा को मिलकर निभा रहे सदस्य
पौड़ी। जिला मुख्यालय में दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि यहां रावण का पुतला तैयार करने के लिए रामलीला समिति किसी कारीगर की मदद नहीं लेती बल्कि समिति के पदाधिकारी और सदस्य खुद ही इस जिम्मेदारी को निभाते हैं। इस वर्ष दशहरे पर 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए समिति की तकनीकी टीम इन दिनों पुतले को आकार देने में जुटी है।
रामलीला में रावण का पुतला तैयार करना वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। कागज, बांस और अन्य सामग्री की मदद से तैयार होने वाले इस विशालकाय पुतले को भव्य स्वरूप देने में करीब 15 से 20 दिन का समय लगता है। समिति सदस्य मिलकर पुतले के निर्माण में जुटे हैं। इसकी मजबूती और आकर्षक स्वरूप के लिए तकनीकी बारीकियों का भी ध्यान रखा जा रहा है। समिति अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल और सचिव राम सिंह रावत ने बताया कि हर वर्ष कमेटी के सदस्य स्वयं रावण का पुतला तैयार करते हैं। इसके निर्माण में सभी सदस्यों का सहयोग महत्वपूर्ण रहता है।
रावण के पुतले को तैयार करने में आशुतोष नेगी, मंगल सिंह नेगी, प्रदीप रावत, गिरीश बड़थ्वाल, कुलदीप गुसाईं, जसपाल रावत, सुशील बहुगुणा, विक्रम गुसाईं, वीरेंद्र सिंह रावत, सुबोध रावत, राजपाल बिष्ट, आशुतोष नैथानी और नीरज नेगी सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।