{"_id":"5f2db91d8ebc3e3ca52adbaa","slug":"terrists-problem-shrinagar-news-jmu2160675101","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन पहले अपहृत जवान के कपड़े बगीचे से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन पहले अपहृत जवान के कपड़े बगीचे से मिले
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों द्वारा अगवा किए गए जवान का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को जवान के कपड़े लंडूरा गांव में एक सेब के बगीचे से मिले। जवान साकिर मंजूर के कपड़े स्थानीय लोगों ने देखे तो उसके परिवार को बुलाया गया, जिन्होंने कपड़े साकिर के होने की शिनाख्त की है।
टेरिटोरियल आर्मी का जवान साकिर मंजूर रविवार रात से लापता है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने उसका अपहरण किया है। उसकी तलाश में सेना और पुलिस के जवान लगे हुए हैं। शोपियां और उसके आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पिता ने की आतंकियों से बेटे को लौटाने की अपील
इस दौरान वायरल हुए एक ऑडियो में जवान के पिता मंजूर अहमद ने आतंकियों से बेटे को लौटाने की अपील की है। कहा कि अगर उनका बेटा उनके पास है तो उसकी जानकारी उन्हें दें और अगर उसे मार दिया गया है तो भी बताएं। बेटे के शव पर उनका अधिकार है।