फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tehsil-11 team won the cricket competition

Pauri News: तहसील-11 की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 22 Mar 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Tehsil-11 team won the cricket competition
श्रीनगर। सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर निगम की ओर से स्वच्छ और सुंदर श्रीनगर थीम पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील-11 की टीम ने नगर निगम-11 को 52 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। मुख्य अतिथि महापौर आरती भंडारी एवं नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।एनआईटी मैदान में स्वच्छता ही सेवा के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर महापौर आरती भंडारी ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी नगरवासियों को भागीदारी निभानी होगी। प्रतियोगिता में पहला मैच तहसील-11 एवं प्रेस क्लब के मध्य खेला गया। तहसील की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रेस क्लब की टीम 59 रन ही बना सकी। तहसील की टीम ने 48 रनों से मैच जीतकर फाइलन में जगह बनाई। दूसरा मैच नगर निगम और पार्षद-11 के मध्य खेला गया। जिसमें नगर निगम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तहसील और नगर निगम के मध्य हुआ। तहसील की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवरों में 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नगर निगम की टीम 76 रन ही बना सकी। तहसील ने फाइनल मुकाबला 52 रनों से जीता। दीपक भंडारी मैन ऑफ द मैच और कुलदीप रावत मोस्ट वैल्युवल प्लेयर रहे। मनीष कोठियाल और पूनम जैन ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed