{"_id":"5ed7fb1a8ebc3e90240f86fc","slug":"technology-shrinagar-news-jmu21137094","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन, जीपीएफ की जानकारी एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन, जीपीएफ की जानकारी एक क्लिक पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को राजभवन में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए सैलरी ट्रैकर मोबाइल एप ‘मेरा वेतन’ वर्जन एक को लांच किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि इस एप से खासतौर से दूूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत मुलाजिमों जोकि डीडीओ तक नहीं पहुंच पाते उन्हें अपने वेतन, जीपीएफ व अन्य जानकारियां कभी भी सरलता से हासिल हो पाएगी। साथ ही सरकार की कर्मचारियों व जनता के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी एप के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी।
इस अवसर पर बताया गया कि ‘मेरा वेतन’ मोबाइल एप को एनआईसी जेएंडके की तरफ से विकसित किया गया है। एंड्रायड प्लेटफार्म के इस एप के माध्यम से जेकेपेसिस एप्लीकेशन का कंप्यूट्रीकरण किया गया है। जेकेपेसिस पोर्टल के मुख्य पेज पर उपलब्ध एप को शुरू करने के निर्देश मौजूद हैं। एप शुरू होने के बाद कर्मचारी सीपीआईएस, आईडी, डीओबी और जीपीएफ या एनपीएस में प्रवेश कर सकता है।
डीडीओ पर बोझ कम होगा
एप के माध्यम से कर्मचारी पे स्केल, जीपीएफ या एनपीएस, भत्तों, आयकर स्टेटमेंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। हर महीने ट्रेजरी से पेमेंट के बाद कर्मचारी की डिटेल को अपडेट किया जाएगा। सैलरी बिल के भुगतान के बाद कर्मचारी एप के माध्यम से वेतन की जानकारी हासिल कर पाएंगे। इससे डीडीओ पर लोड भी कम होगा। इस अवसर पर वित्त आयुक्त वित्त अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव बिपुल पाठक आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति की जानकारी के लिए भी एप शुरू होगा
उपराज्यपाल ने इच्छा जताई कि प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और समाज कल्याण विभाग की समग्र सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए भी इसी तरह का एप शुरू किया जाए, ताकि पेंशन व छात्रवृत्ति आदि की जानकारी सरलता से लोगों को मिल पाए। उन्होंने आयकर गणना और फार्म 26 के लिए भी भविष्य में एप शुरू करने का सुझाव दिया।