फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teal singing and painting competition today

चैती गायन व पेंटिंग प्रतियोगिता आज

Sat, 02 Apr 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Teal singing and painting competition today
फूलदेई संचालन समिति ने बैठक आयोजित कर चैतीगायन प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की है। निर्णय लिया गया कि यह प्रतियोगिता रविवार (आज) आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सभागार में आयोजित बैठक में समिति की ओर से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्य विभाजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीनगर, राजकीय जूनियर हाईस्कूल नगरपालिका, भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, जय दयाल संस्कृति विद्यालय, सेंट थेरेसास, विद्या मंदिर व शिशु मंदिर श्रीनगर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर गायक गायिका ऋषि, वशुधा गौतम, प्रमोद, शालिनी बहुगुणा आदि भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा फूलदेई प्रतियोगिता की निबंध लेखन और पेंटिंग का भी प्रदर्शन होगा। संचालन समिति ने इस आयोजन की जिम्मेदारी रंगकर्मी व संगीत विधा में निपूर्ण वीरेंद्र रतूड़ी को सौंपी है। बैठक में अनुप बहुगुणा, नरेश नौटियाल, मुकेश काला, वीरेंद्र रतुडी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी जगमोहन कठैत, अशोक कांडपाल, प्रदीप अथ्वाल, राहुल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता गिरीश पैन्यूली व संचालन महेश गिरि ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed