फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teachers, workers protested against UPS

Pauri News: शिक्षकों, कर्मियों ने किया यूपीएस का विरोध

Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers, workers protested against UPS

विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के आह्वान पर जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त कार्यालयों व संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों की ओर से केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का विरोध किया गया। साथ ही यूपीएस कानून की प्रतियों को भी जलाया गया।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल राजीव उनियाल ने कहा कि यूपीएस कर्मचारियों के साथ एक छलावा है और इसे काला कानून बताया। कहा, जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर देती तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। इसी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर संदीप मैठाणी ने कहा कि हमने यूपीएस रूपी इस काले कानून का अध्ययन कर यह पाया कि सरकार एनपीएस का नाम बदलकर सिर्फ कर्मचारियों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

साथ ही इसमें सरकारी कर्मचारियों के वेतन से कटने वाले 10 फीसदी अंशदान की वापसी का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यह स्कीम इतनी अच्छी है तो हमारे सांसद और विधायकों पर क्यों लागू नहीं की जा रही है। विरोध के दौरान राजकीय शिक्षक संघ टिहरी के जिला अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत सहित सभी कर्मचारियों और अध्यापकों ने यूपीएस की प्रातियों को जलाया और कहा कि पुरानी पेंशन हर शिक्षक व कर्मचारी का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनियाल ने बताया कि ब्लॉक मंत्री सुरजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान, भिलंगना से विनोद सरियाल, विजय गुसाईं, अध्यक्ष वंदना सिंह, शंकर पुंडीर संरक्षक मुकेश नैथानी, योगेश बहुगुणा, व अन्य कर्मचारियों की ओर से अपने विद्यालयों व प्रतिष्ठानों में यूपीएस की प्रतियों को जला कर विरोध दर्ज किया गया। इस अवसर पर नवीन यादव, त्रिलोक सिंह भंडारी, सुचिता सेमवाल, संगीता सिंह, विनोद लाल, दीपक जदली, चंद्रमोहन मेवाड़, आदित्य बंगारी, परमेश, रोशनी व अमित पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed