फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Taxi vehicle owners protest against the installation of GPS

टैक्सी वाहन स्वामियों ने किया जीपीएस लगाने का विरोध

Sat, 02 Apr 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Taxi vehicle owners protest against the installation of GPS
पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ ने टैक्सी वाहनों में जीपीएस लगाने का विरोध किया है। महासंघ का कहना है कि यदि उक्त शासनादेश निरस्त नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ के सचिव महावीर बहुगुणा के नेतृत्व में टैक्सी मालिकों/चालकों ने एसडीएम के माध्यम से परिवहन सचिव को ज्ञापन भेजते हुए शासन के फरमान पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि आज तक वाहन स्वामियों को कोविड काल की ड्यूटी का भुगतान नहीं हुआ है। इसी प्रकार चुनाव के दौरान वाहनों का भाड़ा बढ़ाने और चालकों को भत्ता देने की की मांग की गई, इसको भी अनसुना कर दिया गया। जब वाहन स्वामी संकट वित्तीय संकट झेल रहे हैं, ऐसे में वाहनों पर जीपीएस लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। महासंघ इससे सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि जीपीएस का आदेश सिर्फ ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों के लिए अनिवार्य किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जीत सिंह, मनवर सिंह, देवेंद्रमणि, वीरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह और शंकर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed