फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tax will not have to be paid for 10 years if corporation is formed: Dr. Rawat

निगम बनने पर 10 साल तक नहीं देना होगा टैक्स : डॉ. रावत

Sat, 09 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Tax will not have to be paid for 10 years if corporation is formed: Dr. Rawat
व्यापार सभा डांग के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करते कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत। - फोटो : SHRINAGAR
उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में व्यापार संघ डांग-ऐठाणा के नवनिर्वाचित अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डांग के व्यापारियों की मांगें पूरी होंगी।
विज्ञापन

शनिवार शाम डांग में व्यापार संघ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए श्रीनगर को नगर निगम बनाया गया है। निगम बनने से श्रीनगर ए ग्रेड का शहर बन जाएगा। हर घर सीवर लाइन से जुड़ेगा। शहर की बिजली लाइन अंडरग्राउंड हो जाएंगी। प्रत्येक पार्षद को विकास कार्य के लिए प्रतिवर्ष 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि 10 साल तक कोई टैक्स नहीं पड़ेगा। वह डांग में एक बरातघर बनवाना चाहते हैं। डॉ. रावत ने बताया कि 4 करोड़ की लाग से शारदानाथ घाट का नवीनीकरण हो रहा है। जल्दी इसका शिलान्यास होगा। वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने व्यापार सभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, महासचिव पंकज घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट और मीडिया प्रभारी संतोष डोभाल को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंकज सती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed