फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Talks with the mayor to resolve problems

Pauri News: समस्याओं के समाधान को लेकर महापौर से की वार्ता

Sat, 30 May 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 30 May 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Talks with the mayor to resolve problems
श्रीनगर। होटल एसोसिएशन ने होटल व्यावसायियों की समस्याओं के समाधान को लेकर महापौर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा रात 10 बजे के बाद यात्रा वाहनों को श्रीनगर में ही रोकने के निर्णय का स्वागत किया। इसके साथ ही अनुरोध किया कि बदरीनाथ-केदारनाथ जाने वाले वाहनों को स्वीत पुल मेडिकल गेट से पहले और ऋषिकेश की ओर लौटने वाले वाहनों को कीर्तिनगर पुल से पहले रोका जाए जिससे यात्रियों को श्रीनगर के होटलों में ठहरने का अवसर मिल सके और उनकी बुकिंग व सुविधानुसार आवास व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा होटल व्यवसायियों ने नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे अधिक व्यावसायिक शुल्क पर नाराजगी जताई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन सीजन सीमित अवधि का होता है और ऐसे में भारी-भरकम व्यावसायिक शुल्क होटल कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। उन्होंन पूर्व में लगाए गए टैक्स में अधिकतम 10 प्रतिशत बढोत्तरी करने की बात कही जिससे होटल व्यवसायी समय पर और सुगमता से शुल्क जमा कर सकें। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किए जाने पर आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी भी दी। मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एप्पल रतूड़ी, नरेश नौटियाल, विक्रम पंवार राजीव विश्नोई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed