फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   talent of the students shown in the Yoga Olympiad competition

योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में दिखा छात्रों का हुनर

Wed, 05 Feb 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
talent of the students shown in the Yoga Olympiad competition
जीजीआईसी श्रीनगर मे आयोजित योग ओलंपियाड़ मे भाग लेते स्कूली बच्चे - फोटो : SHRINAGAR
योग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बुधवार को जीजीआईसी श्रीनगर में जूनियर व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ब्लाक स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बुधवार को उप शिक्षा अधिकारी पीएल भारती, डायट प्रवक्ता ममता शर्मा, कृपाल सिंह पटवाल और प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं के लिए षट्कर्म/ शुद्धिक्रियाएं, आसन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा एवं बंध पर आयोजित योग प्रतियोगिता शुरू हुई। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में सूरज, जीआईसी नवारवाल प्रथम, दिनेश नंदन नगरपालिका श्रीनगर द्वितीय व आदित्य राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट गंगानाली तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या उमावि श्रीकोट गंगानाली पहले व इसी विद्यालय की रजनी व शिवानी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। माध्यमिक स्तर के बालक वर्ग में जीआईसी नवाखाल के तरुण ने प्रथम, जीआईसी सुमाड़ी के अंकित ने द्वितीय व नवाखाल के रजत ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि बालिका वर्ग में जीआईसी नवाखाल की अनामिका पहले, जीजीआईसी श्रीनगर की तनिष्का दूसरे व कन्या हाईस्कूल सुमाड़ी की मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर गढ़वाल विवि के योग विभाग के प्रशिक्षुओं की ओर से मूल्यांकन में सहयोग किया गया। जबकि कार्यक्रम का संचालन मुकेश काला ने किया। कार्यक्रम में पदमेंद्र लिगंवाल, टीपी डिमरी, शंकरमणि थपलियाल, चंद्रमोहन बिष्ट, नवीन नेगी, नीलम थपलियाल, चंद्रमोहन बिष्ट, मनोज नौडियाल, राखी काला, संध्या भण्डारी, संजय नौडियाल, राकेश चन्द्र वाजपेयी, मनोज, संजय, प्रतिमा, तोता राम, रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed