फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   sunil rawat is best dancer

सुनील रावत बने बेस्ट डांसर

Sat, 18 Jul 2015 09:57 PM IST
pauri
pauri Updated Sat, 18 Jul 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन

पौड़ी। अंश संस्था की पहल पर आयोजित बेस्ट डांसर आफ उत्तराखंड प्रतियोगिता में पौड़ी का सुनील रावत प्रथम रहे। प्रतियोगिता में पौड़ी की ही प्रियंका रावत ने तीसरा स्थान अर्जित किया। नैनीताल के शैले हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेस्ट डांसर आफ उत्तराखंड का खिताब जीतकर पौड़ी लौटे सुनील रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में 29 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 19 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे। फाइनल में उन्होंने प्रथम, नैनीताल के नितिन ने द्वितीय, पौड़ी की ही प्रियंका ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम में नैनीताल के जिलाधिकारी दीपक रावत मुख्य अतिथि थे। निर्णायक गीत एवं नाट्य प्रभाग के निदेशक डा. संतोष आशीष, रंगकर्मी आशीष घिल्डियाल, मिथलेश पांडे, रोबिन सिंह थे। इस मौके पर आयोजक संस्था के अजय पंवार, दिव्यंत शाह, नीरज डालाकोटी, भागवत मेहरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed