फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students waiting for PhD entrance exam

Pauri News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्र

Sat, 17 Feb 2024 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Students waiting for PhD entrance exam
गढ़वाल विवि के छात्रों ने की जल्द समस्या हल करने की मांग
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से पीएचडी की परीक्षा के आवेदन जारी करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने उनके भविष्य को देखते हुए विवि से जल्द पीएचडी आवेदन फार्म जारी करने की मांग की है।
गढ़वाल केंद्रीय विवि में प्रति वर्ष पीएचडी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्र छह माह के प्री-पीएचडी कोर्स में प्रवेश लेते हैं, जिसके बाद वह अपना शोध कार्य करते हैं। छात्रों का कहना है कि उनका पीजी कोर्स संपन्न हुए कई महीने बीत गए हैं। अब वह पीएचडी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन प्रवेश परीक्षा आवेदन जारी नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि पीजी करने के बाद कई छात्र पीएचडी करना चाहते हैं, जिसके लिए वह गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि समय पर पीएचडी के फार्म नहीं आने से छात्रों को शोध कार्य के लिए अन्य विश्वविद्यालयों की ओर रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन से इस संदर्भ में वार्ता कर जल्द आवेदन फार्म जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर विवि के सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार ने कहा कि अभी तक विशेष बैक पेपर परीक्षा की तैयारियां के साथ ही विभागों से रिक्त सीटों का विवरण मांगा गया था। सोमवार से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed