फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students took out a cultural procession, many competitions were held.

Pauri News: छात्रों ने निकाली सांस्कृतिक रंगयात्रा, कई प्रतियोगिताएं हुईं

Thu, 19 Mar 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Students took out a cultural procession, many competitions were held.
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बोलती मुख्य अतिथि जिला
फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार मैखण्डी, कालीमठ मंदिर के पुजारी ऋषि राम भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य पूनम कठैत ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से पूर्व नगर क्षेत्र में आकर्षक रंगयात्रा निकाली गई। इसके बाद सुगम संगीत, वादविवाद समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. अतुल ध्यानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि ये प्रतियोगिताएं समय पर हों ताकि विवि की टीम जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले सकें। संकायाध्यक्ष शैक्षणिक प्रो. मोहन पंवार ने स्व. कैप्टन विजयपाल सिंह नेगी को याद किया। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागी टीमों की ओर से नगर में सांस्कृतिक रंगयात्रा व आकर्षक झांकी निकाली गई। रामलीला मैदान में एकत्रित होकर टीमों ने वाद्य यंत्रों एवं आकर्षक वेशभूषा के साथ नगर का भ्रमण किया। इसके बाद टीमों के बीच सुगम संगीत, वादविवाद, काव्यपाठ, शास्त्रीय गायन, सहित विभिन्न साहित्यिक एवं चित्रकला की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता में बिड़ला, टिहरी, पौड़ी परिसर, डीएवी, डीबीएस, डॉल्फिन समेत आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रो. एनएस पंवार ने की। इस अवसर पर प्रो. अरुण रावत, प्रो. एमएस नेगी, डॉ. विजय ज्योति, डॉ. विजयकांत पुरोहित, डॉ. कपिल पंवार , डॉ संजय पांडे, अरुण बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संचालन डा. नरेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन



कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालयी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों के 14 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सामाजिक, शैक्षणिक, तकनीकी एवं नैतिक पक्षों पर गंभीर विचार रखते हुए इसके लाभ एवं संभावित चुनौतियों को प्रस्तुत किया। निर्णायक के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चंदोला, पत्रकार एवं लेखक प्रेम पंचोली तथा शिक्षाविद् डा. सरिता उनियाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed