{"_id":"612faebc8ebc3e14e07a3579","slug":"students-protest-at-the-gate-of-the-vice-chancellor-s-secretariat-shrinagar-news-drn3891445171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कुलपति सचिवालय के गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कुलपति सचिवालय के गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के कुलपति सचिवालय गेट पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से वार्ता करते छात्र नेता
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने और परीक्षा संबंधी मुद्दों के शीघ्र निदान की मांग को लेकर छात्र संगठन एबीवीपी और आर्यन ने एचएनबी गढ़वाल (केेंद्रीय) विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय गेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
बुधवार को एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य ऋतांशु कंडारी, प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा और बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ सचिव प्रदीप रावत के नेतृत्व में छात्र कुलपति सचिवालय के गेट पर एकत्रित हो गए। छात्रों ने विवि के चीफ प्रोक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा और सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी से वार्ता कर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से मिलवाने की मांग की। प्रो. बहुुगुणा ने कुलपति से इस संबंध में वार्ता की तो उन्होंने सिर्फ दो छात्रों को ही ऑफिस में भेजने की बात कही। इससे छात्र भड़क गए और नारेबाजी करते हुए कुलपति सचिवालय के गेट के आगे धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रो. बहुगुणा ने पुन: कुलपति से मुलाकात का अनुरोध किया। इसके बाद कुलपति ने सचिवालय के गेट के अंदर से ही छात्रों से वार्ता की।
छात्रों ने कहा कि मार्कशीट के लिए उन्हें चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इंटनरल बैक पेपर में छात्रों से ढाई हजार रुपये फीस ली जा रही है। इसी प्रकार द्वितीय सेमेस्टर की अंक सुधार परीक्षा में छात्रों से दो बार फीस ली गई है जो अनैतिक है। विभिन्न विषयों में असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई थी। परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया गया। कई छात्र बरसात की वजह से विवि नहीं पहुंच पाए जिससे वह छूट गए। उनको मौका दिया जाए। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पृथ्वी राणा, अमन पंत और ऋषभ रावत आदि मौजूद थे।