फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students of Saraswati Vidya Mandir Srikot dominated

Pauri News: सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट के छात्रों का रहा दबदबा

Mon, 25 Sep 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Students of Saraswati Vidya Mandir Srikot dominated
जनरल बिपिन रावत स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में विकास खंड खिर्सू की तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी अश्वनी रावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन




अंडर- 14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट प्रथम व राउमा विद्यालय गहड़ द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में भी सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट ने पहला और स्वीत ने दूसरा स्थान हासिल किया।अंडर-17 बालक वर्ग में जीआईसी खंडाह प्रथम व देवलगढ़ द्वितीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट पहले और जीजीआईसी श्रीनगर दूसरे स्थान रहा। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट प्रथम तथा जीआईसी स्वीत द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में जीआईसी स्वीत ने पहला और सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता में जीआईसी स्वीत और जीजीआईसी श्रीनगर ने प्रथम तथा सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर आयोजित अंडर 19 की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी दिखोल्यू व जीजीआईसी श्रीनगर ने पहला और सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट तथा जीआईसी मरखोड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर जयकृत सिंह भंडारी, रामेश्वर रावत, गजपाल सिंह नेगी, दिवान सिंह रावत, मनीष कोठियाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed