फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students issued a nine-point charter of demands

Pauri News: छात्रों ने जारी किया नौ सूत्री मांगपत्र

Sat, 03 Aug 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Students issued a nine-point charter of demands
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय में कुलसचिव कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दे रहे छात्रों ने अपना नौ सूत्री मांगपत्र जारी किया है। आरक्षित सीटों को सामान्य करने की मांग को लेकर गत चार दिन से छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासनिक भवन बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को धरना स्थल पर एबीवीपी व आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने पत्रकार वार्ता कर अपना मांगपत्र सार्वजनिक किया। पत्रकार वार्ता में आर्यन संगठन के आकाश रतूड़ी ने कहा कि पहले उनकी मांग केवल लोक संस्कृति निष्पादन केंद्र के निदेशक व उप निदेशक के आरक्षित पदों को सामान्य करने के मामले की जांच की थी, लेकिन अब उनकी नौ सूत्री मांग है।
विज्ञापन

मांगपत्र कुलपति को मेल कर दिया जाएगा। कहा कि अगर रविवार तक विवि द्वारा कुलपति से वार्ता कराने का समय तय नहीं होता है, तो मजबूरन वे स्वयं प्रशासनिक भवन बंद करने का काम करेंगे। एबीवीपी के अमन पंत ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगे आरक्षित पदों को सामान्य करने के मामले की जांच, कमेटी के सदस्यों पर कार्रवाई, विवि के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की जांच, आरटीआई के माध्यम से री-चेकिंग व स्पेशल बैक का प्रावधान शुरू करने, नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती, मृतक आश्रितों की भर्ती पुन: कराए जाने व कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक की स्थायी नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव गुसाईं ने कहा कि एलडीसी व असिस्टेंट लाइब्रेरियन के आरक्षित पद को सामान्य कर उसमें नियुक्ति भी दी गई है। मामले की भी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर सौरभ राणा, साहित्य जोशी, दिपांशु मलवाल, साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed