{"_id":"66b0d9a42ccd03480c05f2d7","slug":"students-explained-the-benefits-of-breastfeeding-through-posters-shrinagar-news-c-53-1-sri1003-107292-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से बताए स्तनपान के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से बताए स्तनपान के फायदे
Mon, 05 Aug 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बेस अस्पताल श्रीकोट में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमबीबीएस छात्रों द्वारा स्तनपान से बच्चे और मां को होने वाले फायदों की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में छात्र शिवाली और शोभा के पोस्टर को प्रथम स्थान दिया गया, जबकि हिमांशी और अंकाक्षा को द्वितीय तथा श्रेया नौटियाल एवं श्रेया उनियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को बेस चिकित्सालय के व्याख्यान हॉल में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में निर्णायक टीम में गायनी विभाग के एचओडी डॉ. नवज्योति बोरा, एसो. प्रोफेसर बाल रोग डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. सुरेन्द्र सिंह, गायनी विभाग की डॉ. दीप्ति शर्मा शामिल रहे। इस मौके पर बाल रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. अंकिता गिरी, डॉ. मीनाक्षी रावत, जेआर डॉ. संजना, डॉ. रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद