फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students are learning the tricks of becoming self-reliant from ELP program

Pauri News: ईएलपी कार्यक्रम से छात्र सीख रहे आत्मनिर्भर बनने के गुर

Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students are learning the tricks of becoming self-reliant from ELP program
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के उद्यानिकी विभाग में एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत छात्र आत्मनिर्भर बनने के गुर सीख रहे हैं। बीएससी हॉर्टिकल्चर अंतिम वर्ष के छात्र प्रयोगात्मक रूप से यहां विभिन्न उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत खाद्य प्रसंस्करण केंद्र देवप्रयाग प्रभारी रमेश चंद्र सती ने छात्रों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ीं जानकारियां दीं। कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के ज़रिए जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके तहत फलों से पेय व अन्य खाद्य पदार्थ, अचार बनाना, पैकेजिंग, पास्चुरीकरण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के उद्यानिकी विभाग के सह आचार्य डॉ़ तेजपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य दिए जाते हैं। उन्हें कम संसाधनों में घरेलू स्तर पर विभिन्न उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि छात्र छोटे स्तर से भी खुद का स्वरोजगार स्थापित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------



छात्र बोले---

बीएससी हार्टिकल्चर सातवें सेमेस्टर की छात्रा काव्या चोसाली ने बताया कि ईएलपी के तहत उद्यान विभाग की नर्सरी में लगे आंवले से अचार, कैंडी, जूस, मुरब्बा समेत मिश्रित सब्जियों का अचार तैयार किया गया है। छात्र देवांश ने बताया कि तैयार उत्पादों की मार्केटिंग भी करनी होती है व उत्पाद का मूल्य संवर्धन करने पर भी ध्यान देना पड़ता है। हिमानी व प्रियंका ने बताया कि हमारे द्वारा तैयार अचार बाजार में 120 प्रति किलो बिक रहा है, जबकि जूस दो सौ रुपये लीटर। उत्पादों में कोई केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है, जिससे इनका स्वाद प्राकृतिक रहता है।



--------------------जारी, कमल किशोर पिमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed