फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student organizations united on the demand of student union election

छात्रसंघ चुनाव: गढ़वाल विवि में चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र, कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन में जाने से रोका

Fri, 26 Nov 2021 02:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 26 Nov 2021 02:03 PM IST
सार

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठन अब एकजुट हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को बंद कराकर छात्रों की आवाज को दबाना चाहता है।

विज्ञापन
Student organizations united on the demand of student union election
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के प्रवेश गेट पर धरने पर बैठे विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र नेताओं ने शुक्रवार को श्रीनगर परिसर में कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन में जाने से रोक दिया। छात्र गेट के आगे बैठ गए। वहीं कर्मचारी गेट खुलने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


विभिन्न छात्र संगठन एकजुट
गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठन अब एकजुट हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव को बंद कराकर छात्रों की आवाज को दबाना चाहता है। विरोध में धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में किसी को भी नहीं जाने दिया। छात्र संगठनों ने पहली दिसंबर तक ठोस निर्णय न होने पर दीक्षांत समारोह के विरोध की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भी छात्र संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिड़ला परिसर में एकत्रित हुए। वे नारेबाजी करते हुए गढ़वाल केंद्रीय विवि के प्रशासनिक भवन पहुुंचे। यहां पर छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। छात्र करीब 11 बजे प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने किसी को भी प्रशासनिक भवन में आने-जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित सभा में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋतांशु कंडारी, प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा, जय हो ग्रुप के आयुष मियां, आर्यन छात्र संगठन के रामप्रकाश, देवकांत देवराड़ी, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, छात्रम संगठन के अनमोल भंडारी, सुजीत गैरोला, आइसा की शिवानी पांडे ने कहा कि विवि की कुलपति तानाशाह रवैया अपना कर छात्रों की आवाज को बंद करना चाहती हैं।


इसी कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विवि में छात्रसंघ से ही छात्रों में नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। इसी का परिणाम है कि आज विवि के छात्र देश व विभिन्न प्रदेशों का नेतृत्व कर विवि का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने एक स्वर में कहा कि यदि एक दिसंबर से पहले इस मामले में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो उन्हें दीक्षांत समारोह के विरोध को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर पृथ्वी राणा, ऋषभ रावत, अमन पंत, सम्राट राणा, सुधांशु थपलियाल, राहुल सोनी अंकत पुंडीर, कैवल्य जखमोला, पुनीत अग्रवाल, ऋषभ बिष्ट व निकिता रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed