फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Student organizations remember the immortal martyrsSrinagar.

छात्र संगठनों ने अमर शहीदों को किया याद

Tue, 23 Mar 2021 04:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Student organizations remember the immortal martyrsSrinagar.
शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर विभिन्न छात्र संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित उन्हें याद किया। एसएफआई व एआईडीएसओ ने बिड़ला परिसर में ए भगत सिंह तू जिंदा है...जनगीत के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

छात्र संगठन आइसा ने रोजगार अधिकार अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। बिड़ला परिसर के पुस्तकालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन बेरोजगारी 45 वर्षों के सबसे अधिक नीचे स्तर तक पहुंच चुकी है। संगठन ने रोजगार को मौलिक अधिकार का दर्जा देने, सरकारी विभागों में खाली पड़े सारे पदों को भरने, लंबित नौकरियों का विज्ञापन जारी करने, छह माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने आदि की मांग की। इस अवसर पर अंकित उछोली, शिवानी पांडेय, कपूर रावत, समरवीर, सूरज साहनी, तरुण, क्षितिज, अंशुमान, हर्षित व आमोद आदि मौजूद थे। एसएफआई व एआईडीएसओ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कमलेश नेगी, आशुतोष, नीलम, सुमन, पूजा, संदीप व रंजना बर्त्वाल आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed