फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   State level classical competition from 18th in Devprayag

Pauri News: देवप्रयाग में राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा 18 से

Fri, 09 Jan 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 09 Jan 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
State level classical competition from 18th in Devprayag
देवप्रयाग। संस्कृत शिक्षा और शास्त्रीय परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से 18 एवं 19 जनवरी को देवप्रयाग में राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा का आयोजन होगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम के मार्गदर्शन में होने वाली इस स्पर्धा में प्रदेशभर के विद्वान और शास्त्र जिज्ञासु छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ब्रह्मानंद मिश्रा ने बताया कि देवप्रयाग में होने वाली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस बार प्रतियोगिता को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष, वेद, न्याय, मीमांसा, दर्शन, कंठपाठ और आयुर्वेद सहित कुल 36 विभिन्न शास्त्रीय विधाओं को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed