{"_id":"69b45094670c34b190035ff2","slug":"startups-are-essential-for-economic-strength-and-self-reliance-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121001-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए स्टार्टअप जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिए स्टार्टअप जरूरी
Fri, 13 Mar 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में स्टार्टअप के लीगल एवं एथिकल स्टेप्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एनआईटी श्रीनगर के डॉ. अखिलेश नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप की स्थापना के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और नैतिक मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्यमिता देश के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की धुरी है।
विवि के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो. हेमवती नंदन ने भारत सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं से अवगत कराया। वहीं, डॉ. संजय उपाध्याय ने भी आर्थिक विकास में स्टार्टअप की भूमिका पर जोर दिया। डॉ. भास्करन ने नवाचार को बढ़ावा देने वाले ''युक्ति पोर्टल'' के बारे में बताया। कार्यक्रम में आईआईसी अध्यक्ष प्रो. एनएम गोविंदन, डॉ. गुंजन गोस्वामी और धन्यवाद ज्ञापित करने वाले डॉ. विनीत कुमार मौर्य सहित कई शोधार्थी मौजूद रहे।