फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sonar could not get help in search of missing people

लापता लोगों की तलाश में सोनार से भी नहीं मिल पाई मदद

Fri, 12 Feb 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sonar could not get help in search of missing people
ऋषिगंगा जलप्रलय में लापता हुए लोगों की तलाश के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील/अलकनंदा नदी में खोज अभियान जारी रहा। लापता लोगों की तलाश में सोनार तकनीकी से भी कोई मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

ऋषिगंगा में आई बाढ़ से मची तबाही के बाद 8 फरवरी से श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। 10 फरवरी से नेवी कमांडो भी झील/नदी में तलाशी मेें जुटे हुए हैं। अब तक एसडीआरएफ और कीर्तिनगर पुलिस को अलकनंदा नदी में दो शव मिले हैं, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए सोनार (साउंड नेवीगेशन एंड रेंगिंग) तकनीकी की मदद ली जा रही है। सोनार ने दो-तीन स्थानों पर नदी तल में कुछ होने के संकेत दिए। जिस पर नेवी के गोताखोरों ने पानी में गोता लगाया। लेकिन कुछ नहीं मिला। इधर, विगत 8 फरवरी को सिरोबगड़ के समीप अलकनंदा नदी में मिले शव का दाह संस्कार कर दिया गया। चौकी प्रभारी श्रीकोट एसआई अजय कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया था। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed