फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Six months fee of students should be waived

छात्रों के छह माह का शुल्क हो माफ

Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six months fee of students should be waived
पौड़ी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने छात्र-छात्राओं का छह माह का शुल्क माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उच्चशिक्षा राज्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उच्चशिक्षा राज्य मंत्री को ज्ञापन देते हुए एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि कोरोना महामारी में परिसर के छात्र-छात्राओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को भी पूर्व प्रदर्शन के आधार पर 10 अतिरिक्त अंकों के साथ प्रमोट करने, तकनीकी, मेडिकल, आयुर्वेद व डिप्लोमा संस्थानों के साथ ही गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं के छह माह की फीस माफ करने की मांग की है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा बिना तैयारी एक सितंबर से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर पौड़ी परिसर के कोषाध्यक्ष सचिन रावत, शुभम रावत, अमन, ताजबर, अमन व पवन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed