फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Six meritorious people got the award. Girish Chandra Doval Memorial Scholarship

Pauri News: छह मेधावियों को मिली स्व. गिरीश चंद्र डोभाल स्मृति छात्रवृत्ति

Tue, 06 Aug 2024 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Six meritorious people got the award. Girish Chandra Doval Memorial Scholarship
छात्रा को छात्रवृ​त्ति प्रदान करते जीआईसी क्या के प्रधानाचार्य।
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में स्व. गिरीश चंद्र डोभाल स्मृति छात्रवृत्ति-2024 का वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा सत्र 2022-23 और 2023-24 के छह मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के चेक दिए गए। हाईस्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को और कक्षा 11वीं व 12वीं में प्रतिवर्ष 6 हजार की राशि प्रदान की जाती है।

जीआईसी क्यार्क में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य अजय कुमार पंवार ने बताया कि बैंक अधिकारी अमिता रतूड़ी की ओर से पिता की स्मृति में विद्यालय के छात्रों को स्व. गिरीश चंद्र डोभाल स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। हाईस्कूल 2022-23 में अव्वल रही खुशी रावत, योगेश नौटियाल व आरुषी नौटियाल (कक्षा 12वीं) और शिक्षा सत्र 2023-24 में ऋतु चौहान, कनिका नौटियाल व अमनदीप (कक्षा 11वीं) को यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस मौके पर पीटीए के संरक्षक भरत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, एसएमसी अध्यक्ष पूनम रावत, संतोष ध्यानी, योगेंद्र कठैत, गंगा गुसाईं, सत्येंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन जयदीप रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed