फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   sink boy

नहाते समय गदेरे में डूबा युवक

Fri, 03 Jul 2015 10:25 PM IST
pauri
pauri Updated Fri, 03 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

पौड़ी। कोटद्वार हाईवे के समीप अगरोड़ा के गदेरे में डूबने से पौड़ी निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने मित्रों के साथ गदेरे में नहाने गया था। राजस्व पुलिस ने मौके पर जाकर शव अपने कब्जे में ले लिया है। नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि पौड़ी के अस्पताल मोहल्ला निवासी रक्षित रावत 21 वर्ष पुत्र नरेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को अपने चार दोस्तों के साथ कपोलस्यूं पट्टी के अगरोड़ा के समीप कदोला गांव घूमने गये थे। सांय करीब चार बजे सभी गांव के ईड़गाढ़ गदेरे के डकरौ में नहाने चले गए। इसी दौरान रक्षित रावत गदेरे में डूब गया। साथियों के शोर करने पर आस-पास के लोग जमा हुए। उन्होंने शव को बाहर निकाला।  मौके पर गई राजस्व पुलिस ने बाद में शव अपने कब्जे में कर लिया। जिसे उसके घर पौड़ी लाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed